BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कॉलेज छात्रा से युवक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक कॉलेज छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोपी साजिद अहमद 25 वर्ष सूरजपुर जिले के मानपुर स्थित जामा मस्जिद का निवासी है और सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान साजिद ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया। युवक ने युवती को घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान में बुलाया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने चुपके से युवती के कई अश्लील फोटो और वीडियो करीब 40 फाइलें बना लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और शारीरिक शोषण जारी रखा। लगातार शोषण के कारण जब युवती गर्भवती हो गई, तब उसने शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया और बात फैलाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। 10 अक्टूबर को पीड़िता अपनी मां के साथ सरकंडा थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी साजिद अहमद को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...