ChhattisgarhRaftaar News Cg

शिक्षक की संदिग्ध मौत, मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, पुलिस कर रही जांच…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। दीपका स्थित बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, और उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस और कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल लॉक होने के कारण उसमें मौजूद डेटा तक अभी पहुंच नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि फोन अनलॉक कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना से पहले मृतक ने किसी से बातचीत की थी या नहीं। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष नायर, निवासी ऊर्जा नगर, दीपका के रूप में हुई है। वे करीब दो वर्ष पहले केरल से कोरबा आए थे और बीकन इंग्लिश स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना की खबर मिलते ही स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!