ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाईवा की टक्कर से, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो तेज रफ्तार हाईवा आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू कुमार यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वे डभरा से रायगढ़ के लिए रेत लोड कर कोतरा रोड थाना क्षेत्र के श्री शक्ति ट्रेड नामक फर्म के हाईवा चला रहे थे। हादसा कुनकुनी ओवर ब्रिज के पास हुआ, जब सोनू की हाईवा SKS पावर प्लांट से डस्ट लेकर जेठा की ओर जा रहे कुमार सिंह द्वारा संचालित हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू यादव वाहन में दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी हाईवा ड्राइवर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वाहन में फंसे सोनू यादव को बाहर निकाला और दोनों ड्राइवरों को खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!