BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले कुख्यात गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाले कुख्यात लुट्टू पांडेय गैंग के पांच सदस्यों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लुट्टू पांडेय, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और एक बुलेट जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपराध का प्रचार और डर फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की, जो उत्तर प्रदेश के बनारस, मिर्जापुर और इलाहाबाद के अलग-अलग इलाकों में छिपे हुए थे। विशेष टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए आरोपियों को रतनपुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
