Raftaar News Cg

स्वीप अन्तर्गत शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाषण, क्विज एवं शिविर का आयोजन

 

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) आज शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत में मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यार्थियों की भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मिडिया की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कु. शालिनी बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान पर एवं मतदान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में चन्द्रभान सिंह मरावी एम.ए. तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी प्रथम स्थान पर रहें।

 

नये मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए एवं पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं के आधार को वोटर आईडी से लिंक करने हेतु शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में इस हेतु फार्म 6 एवं फार्म 6 (ख) को भरने एवं जमा करने की कार्यवाही करने से अवगत कराया गया। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने हेतु एवं मतदाता के वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करने हेतु वोटर हेल्प लाईन ऐप की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मोबाईल पर उक्त ऐप को डाउनलोड भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीप प्रभारी डॉ. शुभ्रा मिश्रा, प्रोफेसर जीवन प्रभाकर गोरे, डॉ. आर. एन. पटेल, डॉ. एम.डी. स्वर्णकार, डॉ. राम प्रसाद चन्द्रा, डॉ. के. वेणु आचारी, डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रोफेसर शत्रुहन घृतलहरे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्रायें मिथलेश श्रीवास, रागनी कश्यप, राम सिंह, अजय पाण्डेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....