BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा नदी के कोनी एनीकट में व्यापारी-पत्रकार चार्ली डिक्रूज का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अरपा नदी के कोनी एनीकट में एक अधेड़ व्यापारी का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेन्द्र नगर निवासी चार्ली डिक्रूज के रूप में की गई है। वे 8 अक्टूबर को तोरवा छटघाट से नदी में बह गए थे और तब से लापता थे। लगातार चार दिन की तलाश के बाद रविवार को उनका शव कोनी एनीकट में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, क्योंकि चार्ली डिक्रूज बिलासपुर के व्यापारिक और पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हुए थे। वे ग्रैंड न्यूज़ वेब पोर्टल में पोर्टल हेड के रूप में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत थे और अपनी लेखनी से खबरों को नया आयाम दे रहे थे। चार्ली ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की थी, जहां उन्होंने डेस्क और रिपोर्टिंग दोनों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके थे और लोकल खबरों पर पैनी नजर व गहरी समझ रखने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!