ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डबल मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में दादी-पोती की हत्या, बॉयफ्रेंड निकला मास्टरमाइंड……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गनियारी गांव में हुई 6 मार्च 2024 की रात दादी-पोती की हत्या के मामले का 18 महीने बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और बदले की भावना थी। 62 साल की राजवती साहू और उसकी 17 साल की पोती सविता साहू की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूत जुटाए थे और 62 लोगों से पूछताछ की थी। जांच के दौरान पता चला कि सविता का प्रेम संबंध चुमेंद्र साहू नाम के युवक से था। चुमेंद्र ने 19 फरवरी 2024 को दूसरी लड़की से सगाई कर ली थी, जिससे सविता नाराज थी। उसने चुमेंद्र को धमकी दी थी कि वह उसकी शादी तुड़वा देगी। इससे चुमेंद्र डर गया और सविता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्तों पंकज निषाद और एक अन्य युवक को साथ लिया। तीनों ने 6 मार्च की रात स्कॉर्पियो (CG 06 E 6666) में सविता के घर जाकर वारदात को अंजाम दिया। चुमेंद्र ने पहले सविता को झांसा दिया कि वह सगाई तोड़कर उससे शादी करेगा। लेकिन जब सविता ने इनकार किया, तो आरोपी ने पंकज के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। सविता की चीख सुनकर उसकी दादी आईं, तो उनकी भी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी हथियारों को तालाब में धोकर सबूत मिटाने की कोशिश में लग गए और भाग निकले। पुलिस ने 18 महीने की जांच, डीएनए रिपोर्ट, कॉल डिटेल, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट के बाद चुमेंद्र और पंकज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चुमेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। IG रामगोपाल गर्ग ने बताया कि यह मामला पुलिस टीम की मेहनत और तकनीकी जांच का नतीजा है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने चाकू, कुल्हाड़ी, मोबाइल और स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...