ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीड़ी मांगने पर बढ़ा विवाद, युवक की नहर किनारे हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र के ग्राम आमनेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केवल बीड़ी मांगने पर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू पाल 26 वर्ष, गातापारा के रूप में हुई है। 9 अक्टूबर की रात सोनू अभनपुर स्थित शराब दुकान के पास मौजूद था, जहां तीनों आरोपी शराब पी रहे थे। उसी दौरान सोनू ने उनसे बीड़ी मांगी। बीड़ी न देने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते खूनी विवाद में बदल गई। आरोपियों ने सोनू को नशा कराने के बहाने अपने साथ बाइक से आमनेर नाले के पास ले गए। वहां तीनों ने मिलकर सोनू की बेरहमी से पिटाई की। एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े और पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए। अगले दिन सुबह सोनू का शव नहर के पास मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी ठोस वस्तु से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

सुमित बांदे पिता मुरलीधर बांदे 26 वर्ष

अजय रात्रे पिता परमेश्वर रात्रे 24 वर्ष

गुलशन गायकवाड़ पिता जग्गू गायकवाड़ 26 वर्ष,

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....