ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10 हजार रुपये के विवाद में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अतरिया गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शिक्षक दंपति बाबूलाल सोरी 55 वर्ष और सुनीता सोरी 50 वर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह हत्या महज 10 हजार रुपये के विवाद के चलते की थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी भगवती मरकाम ने मृतक शिक्षक बाबूलाल सोरी से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। जब मृतक उनसे पैसे वापस मांगने लगे तो आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे डाला। शुक्रवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच, भगवती मरकाम ने शिक्षक दंपति के घर में घुसकर लोहे के भारी हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। दोनों की आंखों पर भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे भागते हुए पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!