ChhattisgarhRaftaar News Cg

करवा चौथ की रात खूनी वारदात, ई-रिक्शा चालक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में करवा चौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब राहगीरों ने शव देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। करवा चौथ का दिन होने के कारण उसकी पत्नी देर रात तक उसका इंतजार करती रही। सुबह अनिल का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छाया हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ-साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!