ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सल साजिश नाकाम……

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के रक्शापथरा गांव के जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। बरामद सामग्री में कुकर, विस्फोटक, इलेक्ट्रिक स्विच, टैबलेट, इंजेक्शन और दवाइयां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की उदंती एरिया कमेटी ने यह सामग्री आईईडी (IED) तैयार करने के लिए डंप कर रखी थी, जिससे पुलिस बल और ग्रामीणों को निशाना बनाया जा सके। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद, 11 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस बल गरियाबंद की ऑपरेशन टीम ई-30, बीडीएस टीम और सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन की यंग प्लाटून ने रक्शापथरा, कोसमबुड़ा और भालूपानी के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बीडीएस टीम को एक पेड़ के पास पत्थरों के नीचे छिपा डंप मिला। खुदाई करने पर वहां से सुरक्षित तरीके से छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की योजना को विफल करने में एक बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि आसपास के इलाकों में किसी भी नक्सली गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!