BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी! किसान के खलिहान से दिनदहाड़े धान की बोरियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार.. 3 कट्टी धान बरामद, आरोपी गया जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) खलिहान से धान चोरी करने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई तीन कट्टी धान की बोरियां बरामद की गई हैं। प्रार्थी किसान बसंत कुमार खांडे ने 29 दिसंबर 2024 को मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बिजली गुल होने और हल्की बारिश के दौरान उनके खलिहान से आवाजें सुनाई दीं। परिवार ने पहले इसे गाय-बैल की आवाज समझा, लेकिन जब प्रार्थी के बेटे कमल कुमार खांडे ने मौके पर जाकर देखा, तो युवक जटा शंकर चतुर्वेदी धान की बोरी उठाते हुए दिखाई दिया। आरोपी को मौके से भागते हुए पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह एक बोरी के पीछे छिप गया। परिवार ने तत्काल डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। अगले दिन प्रार्थी ने खलिहान में रखे धान की गिनती की, तो 350 कट्टी धान में से 3 कट्टी गायब मिलीं। जांच के दौरान आरोपी ने चोरी की बात कबूल की। आरोपी जटा शंकर चतुर्वेदी के बयान और उसके मेमोरण्डम के आधार पर चोरी की गई 3 कट्टी धान की बोरियां बरामद कर जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

जटा शंकर चतुर्वेदी उर्फ रवि पिता भगवानी चतुर्वेदी उम्र 28 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....