ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दो युवक रिवाल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन क्षेत्र के शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा और अमानत अली निवासी पंडरी सिविल लाइन को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर कमरे से एक रिवाल्वर बरामद हुई। पूछताछ में अमानत अली ने बताया कि उसका साथी सिमोन पांडे निवासी काली नगर, के पास रिवाल्वर के दो जिंदा कारतूस हैं। इसके बाद पुलिस ने सिमोन पांडे को भी गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से दोनों कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अमानत अली पूर्व में न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को अवैध हथियार रखने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने के आरोप में कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!