ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, दूषित पानी से पीलिया फैलने का आरोप……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। छात्रा की मौत 11 अक्टूबर को उस समय हुई, जब उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बच्ची पीलिया से पीड़ित थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में दूषित पानी के कारण एक महीने पहले ही पीलिया फैल गया था, लेकिन इसके बाद भी जल टंकी की सफाई नहीं कराई गई और न ही जल स्रोत बदले गए। इसी वजह से उनकी बेटी भी संक्रमण की चपेट में आ गई थी। लगभग 500 छात्रों वाले इस स्कूल में पिछले महीने भी दर्जनों बच्चे पीलिया से बीमार हुए थे। उस समय प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया था और मेडिकल जांच कराई थी, लेकिन स्थायी सुधार नहीं हो पाया। मृत छात्रा के परिजनों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो स्कूल प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही स्वास्थ्य विभाग ने नियमित जांच की। छात्रा की छोटी बहन भी पीलिया से संक्रमित थी, हालांकि अब उसकी तबीयत में सुधार है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने बताया कि छात्रा 27 सितंबर से स्कूल नहीं आ रही थी और उसकी मौत 10 अक्टूबर को हुई। घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते जल स्रोत की सफाई और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाती, तो इस दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल स्कूल परिसर में मातम और भय का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!