ChhattisgarhRaftaar News Cg

होली के दूसरे दिन भी स्कूल बंद मिलने पर हेडमास्टर सस्पेंड; अन्य शिक्षकों को नोटिस..बच्चे स्कूल के बाहर करते रहे इंतजार, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भैयाथान ब्लॉक स्थित सावारांवा मिडिल स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। स्कूल का ताला बंद मिलने और बच्चों के बाहर इंतजार करने का वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा के संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता ने हेडमास्टर संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वहीं अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार होली के दूसरे दिन गुरुवार को सावारांवा मिडिल स्कूल समय पर नहीं खुला। पढ़ाई के लिए पहुंचे बच्चे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे, लेकिन काफी देर तक कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। इस दौरान कुछ बच्चे स्कूल परिसर के बाहर ही बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी। जांच टीम जब स्कूल पहुंची तो वहां भी स्कूल का ताला बंद मिला। अधिकारियों की सूचना के बाद शिक्षिका प्रीति टोप्पो करीब दोपहर 12 बजे स्कूल पहुंचीं, जिसके बाद स्कूल का संचालन शुरू कराया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने हेडमास्टर संजय कुमार गुप्ता सहित छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ओड़गी बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं संकुल समन्वयक बैजनाथपुर रामजतन कुशवाहा सहित शिक्षक ईशा खलखो, प्रीति टोप्पो, अजीत कुमार चंद्रा और रमेश चेसकर को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्कूल के कुछ बच्चों ने शिक्षक रमेश चेसकर पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप भी लगाया है। बच्चों का कहना है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं और उनके साथ गांव के कुछ लोग भी शराब पीकर स्कूल परिसर में आ जाते हैं। बच्चों के बयान का वीडियो भी डीईओ को भेजा गया है। डीईओ अजय मिश्रा ने बताया कि इस आरोप की भी जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...