ChhattisgarhRaftaar News Cg

23 वर्षीय युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात….

नारायणपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बांस शिल्प क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय लक्ष्मी वड्डे, निवासी कच्चा पाल की रहने वाली थी। वह कुछ समय से अपने मामा के घर नारायणपुर बांस शिल्प क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम कर रही थी। शुक्रवार को युवती अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर एक पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर झूल गई। स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ पर लटकते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...