ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर टाटा एस से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर (CG 04 NW 3417) में सवार होकर शहर में घूमने निकले थे। तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण स्कूटर अचानक सड़क किनारे खड़े टाटा एस वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए और सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महेश यादव, निवासी कटोरा तालाब, के रूप में हुई है। महेश पेशे से एक पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन थे और जैकलिन पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल मेकहारा अस्पताल भेजा, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर रवाना किया गया। घायलों की पहचान यश शर्मा और रूपेश साहू के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और CCTV फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!