ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

लुतरा शरीफ में सलाना उर्स का आगाज़; परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का 67वां सालाना उर्स, जायरीनों में जबरदस्त उत्साह!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सूफी संत हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 67वें सालाना उर्स का आगाज़ गुरुवार को परचम कुशाई (झंडा चढ़ाने की रस्म) के साथ हुआ। सुबह 11 बजे लुतरा शरीफ दरगाह परिसर में इंतेजामिया कमेटी, खादिमों, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और सैकड़ों जायरीनों की मौजूदगी में परचम फहराया गया। इस दौरान नागपुर की जमील मैकस मटका पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया। परचम कुशाई के जुलूस में मलंगों और कलंदरों की टोली ने अपने पारंपरिक करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आतिशबाज़ी और रंग-बिरंगे कागज़ों की बारिश ने दरगाह परिसर को जगमगा दिया। पहले दिन दोपहर 3 बजे दरगाह से संदल चादर निकाली गई। संदल जुलूस मटका पार्टी के साज-संगीत के साथ मुख्य मार्गों से होकर दादी अम्मा की दरगाह पहुंचा, जहां चादर पेश कर अमन-ओ-शांति की दुआ मांगी गई।

इंतेजामिया कमेटी ने जायरीनों की बड़ी संख्या को देखते हुए विशेष लंगर की व्यवस्था की है। 24 घंटे चलने वाले इस लंगर में चाय-नाश्ता, शाकाहारी प्रसाद और बुज़ुर्गों एवं बीमार जायरीनों के लिए अलग नांद रोटी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उर्स की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने पहुंचे मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा थाना प्रभारी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खम्हरिया मस्जिद स्थित नानी अम्मा की दरगाह से राज बैंड पार्टी की अगुवाई में शाही संदल चादर निकलेगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा इंसान अली शाह की दरगाह पहुंचेगी। वहीं रात 9 बजे मुस्लिम समाज के प्रख्यात धर्मगुरु सैय्यद अमीनुल कादरी साहब तकरीर पेश करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...