ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरवाय गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही 65 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, आरोपी घटना के तुरंत बाद कोतवाली थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...