BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युवक की मौत…पांच घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाइट बैरियर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, भारत लाइट हाउस के 10-15 कर्मचारी सरकंडा क्षेत्र में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद सभी पिकअप वाहन की ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। उन्हें मुंगेली नाका मंगला की ओर जाना था। बताया जा रहा है कि चालक शॉर्टकट रास्ते से जाने के लिए शिवघाट बैराज पहुंच गया। यहां नवनिर्मित बैराज के ऊपर सड़क बनाई गई है, जहां बड़ी गाड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है। हालांकि, सड़क किनारे लगे बिजली पोल की लाइटें चालू नहीं थीं, जिससे इलाके में अंधेरा था। तेज रफ्तार में चल रही पिकअप जैसे ही बैराज पर पहुंची, अंधेरे के कारण चालक को हाइट बैरियर दिखाई नहीं दिया। बैरियर से टकराते ही पीछे ट्रॉली में बैठे करीब छह युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में एक युवक का सिर बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरमी निवासी प्रकाश रामकर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायलों में चंद्रप्रकाश, कुलदीप साहू, संदीप ध्रुव, अजय कश्यप और साहिल चंद्राकर शामिल हैं, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल लोरमी और लालपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर लाइट व्यवस्था होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया गया था। साथ ही, हाइट बैरियर भी अंधेरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और अपर्याप्त रोशनी हादसे के प्रमुख कारण हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...