BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; EWS बिल्डिंग से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग: शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका, युवक की मौत…युवती की हालत गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) EWS कॉलोनी की तीन मंजिला इमारत से कूदने पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अभिलाषा परिसर के ब्लॉक नंबर 34 की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है, जो सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। युवक पहले अभिलाषा परिसर में रहता था, जिससे वह जगह से परिचित था और अक्सर युवती को वहां लेकर आता-जाता था। पुलिस को घटनास्थल की छत से शराब की बोतल, दो गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने छत पर शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत से गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्द से चीखने लगे। कुछ ही देर बाद उनकी आवाज बंद हो गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती बेहोश अवस्था में पड़ी थी। पुलिस को छत का दरवाजा अंदर से बंद मिला है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। टीआई किशोर केंवट के अनुसार, दोनों रात करीब 12 से 1 बजे के बीच परिसर पहुंचे थे और तड़के करीब 4 बजे यह घटना हुई। घायल युवती की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वह चल-फिर नहीं पा रही है। उसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....