BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; मटियारी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही: ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को कुचला, एक की मौत… दूसरा गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम !

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मटियारी गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे भारी वाहन जानलेवा साबित हुए हैं। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी (40) और नरेंद्र बर्मन (25) बाइक क्रमांक CG 10 AL 0594 से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर से सीपत की ओर जा रहे ट्रेलर (क्रमांक CG10BH6397) के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 4 घंटे से सीपत-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम जारी है, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया है और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। बिना नियंत्रण और नियमों की अनदेखी कर चलने वाले ट्रेलर व अन्य भारी वाहन राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...