ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गुस्से में आकर पति ने की हत्या…आरोपी पत्नी का सिर लेकर गांव में घूमता रहा; बच्चों के सामने हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सालिक राम यादव (45) के रूप में हुई है, जो गांव में एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसक रूप ले ली। गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय दंपति के दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी का गांव में सिर लेकर घूमना लोगों के लिए बेहद भयावह दृश्य बन गया। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी और भय का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...