BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गिरफ्तार!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान सूरज कुमार सोनी (33 वर्ष), निवासी ग्राम झलमला, थाना सीपत के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपत थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!