जिले में होली के पहले गुंडा बदमाशों की धरपकड़…..? कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्यवाही…… !


बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के पूर्व गुंडे बदमाशों पर सख्ती बरतते हुए बिलासपुर पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक पुराने निगरानी सुदा गुंडे बदमाशों को धरपकड़ करते हुए उन्होंने तलब किया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा बदमाशों की धरपकड़ करते हुए कहा कि होली पर्व में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुराने गुंडे बदमाशों की खोज की जा रही है तथा थाने में तलब कर आवश्यक चेतावनी दी जा रही हैं। देर रात तक पुलिस गुंडा बदमाशों के घर में छापामार कार्रवाई की। तलवार लहरा के लोगों को धमकाने के मामले में हथियार समेत एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन, तोरवा, तारबाहर, सरकंडा तथा जिले के सभी 22 थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी गुंडा बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के निगरानी बदमाश 5 गुंडा बदमाश 8 को थाना तलब किया गगया। आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखकर किसी भी अपराध में संलिप्त ना रहने की समझाइश दिया गया, जिसमें पुलिस ने दिलीप उर्फ मिट्टू पिता राधेलाल यादव उम्र 35 साल, अविनाश सिंह उर्फ गोल्डी पिता स्वर्गीय जोगिंदर सिंह उमर 24 साल निवासी शिव मंदिर के पास कतिया पारा, आदित्य घोरे पिता संजय घोरे उम्र 26 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास दयालबंद, संजय मिश्रा उर्फ चोखे पिता स्वर्गीय बृजमोहन मिश्रा उम्र 42 साल निवासी तेलीपारा, मनोज पिता श्रीपाल कश्यप उम्र 32 साल निवासी पुराना बस स्टैंड करबला, संजय उर्फ संजू पिता स्व, धनु अग्निहोत्री उम्र 40 साल निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा, सुधीर जानोकर पिता सुरेश उम्र 28 साल निवासी करबला, नानू उर्फ बलराम पिता मुरली बजाज उम्र 50 साल निवासी कमल लाज के पीछे गोड़पारा, करण सोनकर पिता रमेश सोनकर उम्र 37 साल निवासी नारियल कोठी दयालबंद, बाबा उर्फ संतोष पिता बलिराम उम्र 36 साल निवासी करबला, अमित उर्फ विक्की गुल्हरे पिता अनिल गुलहरे उम्र 28 साल निवासी तेलीपारा, सचिन गोरख पिता स्वर्गीय शशि लाल गोरख उम्र 38 साल निवासी शिवाजी मार्ग टिकरापारा, सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम पिता मोहम्मद साजिद उम्र 20 साल खपरगंज, सैफू उर्फ शोएब खान पिता सलीम खान उम्र 20 साल निवासी फजल वाड़ा गांधी चौक को देर रात गिरफ्तार कर समझाइश दी गई है।
गंडासा लेकर धमका रहे युवक पर भी की गई कार्यवाही-

तिलक जायसवाल उर्फ ताऊ पिता स्वर्गीय मुकेश जायसवाल उम्र 26 साल निवासी टिकरापारा पुराना हाईकोर्ट के पीछे बाल्मीकि चौक थाना कोतवाली में गंडासा लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा था, जिसके विरुद्ध 25 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।

