ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

थाने के पास नाले में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी…..

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सुपेला थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक नाले में नवजात शिशु का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवजात का शव नाले में फेंका गया था। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि शव नाले में कैसे और किसने फेंका। सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम्स से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हाल ही में किसी ने प्रसव कराया था या नहीं। स्थानीय लोग इस कृत्य को अमानवीय बता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...