Raftaar News Cg

भव्य झांकियों के साथ सीपत में आज निकलेगी साईं पालकी यात्रा……! उत्साहमय माहौल में श्रद्धालु करेंगे पालकी यात्रा के संग नगर भ्रमण…? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) गुप्ता मोहल्ला स्थित सांई मंदिर के 10 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आज रविवार को सुबह 11 बजे भव्य झांकियों के साथ विशाल सांई पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाजे गाजे के साथ उत्साहमय माहौल में पालकी यात्रा रामबाड़ा गुप्ता मोहल्ला राम मंदिर, मातेश्वरी मंदिर से होते हुए तेलीपारा स्कूल मोहल्ला बजरंग चौक होकर नगर भ्रमण करते हुए सांई मंदिर पहुंचेगी। जहां महाआरती के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, आकर्षक रंग रोगन एवं मंदिर को फूलों से आकर्षक सजाया गया है। यात्रा की शुरुआत में मुख्य रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई, सीपत थाना प्रभारी हरिशचंद्र टांडेकर उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तैयारी में प्रदीप पांडेय, हिमांशु गुप्ता, हरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सुधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, आरुषि गुप्ता, सिया गुप्ता, शुभांगी पाण्डेय, एकलव्य गुप्ता, सुमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, वैभव गुप्ता, राजू धीवर, विनोद यादव, डिकेश गुप्ता, आशिफ अली, सुमित निर्मलकर सहित समिति के सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...