ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा जिले से दुखद खबर सामने आई है। नैला थाना क्षेत्र में रविवार को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सूर्यवंशी 27 पेशे से मजदूर था। घटना पड़ोसी से पुराने विवाद के कारण शुरू हुई। जितेश पड़ोसी नरेंद्र चंदेल से झगड़ा कर रहा था, जिसे बड़े भाई मुकेश ने समझाने की कोशिश की। गुस्साए जितेश ने मुकेश के गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिवारजन जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
