Raftaar News Cg

हाथ जोड़ो यात्रा में घर- घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाएंगे कांग्रेसी….. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत का बैठक संपन्न

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के विषय में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा बैठक रेस्ट हाउस सीपत में रखा गया।

जिसमें यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को कमर कस कर तैयार रहने की बात कही, अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण जनों को इस पदयात्रा में जोड़ने का आह्वान किए। पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने हर बूथ में जाकर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक पहुंचाने की बात कही। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी जाति सभी वर्गों को साथ में लेकर निरंतर काम कर रही है। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दिए।

बैठक को केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, दुबे सिंह कश्यप, मनोज खरे, सुनील पटेल, पप्पू साहू, बूटन पाटनवार, ईश्वर पपाटनवार, भागीरथी पोर्ते, रामशंकर श्रीवास, दुर्गा ततिवारी, विजय गुप्ता, उमेश चंद्राकर, वीरेंद्र लैहर्षण, देवी कुर्रे, राजू सूर्यवंशी, प्रमिल दास मानिकपुरी व रामेश्वर साहू ने संबोधित किया। इस बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता महेंद्र कश्यप के द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी अध्यक्ष नागेन्द्र राय, अशोक राजवाल, अहमद मोमिन, हेमंत जायसवाल, अक्कू भाई, फैज अली खान, धनिदास महंत, रामेश्वर धीवर, द्वारिका लाश्कर, सोनू लास्कर, संतोष भोई, मनोहर पात्रे, आकाश खांडे, मोती किशोर जायसवाल, टीकाराम श्रीवास, दिलीप वर्मा, गजानंद पटेल, अन्नू करियारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...