BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में महिला से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..मोबाइल-नगदी व स्कूटी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स, मोबाइल, नगदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को एक महिला अपनी स्कूटी से शिव टाकिज चौक स्थित होटल जीत कॉन्टिनेंटल में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से आए काले रंग की स्कूटी सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4,500 रुपये नगद तथा आलमारी की चाबी रखी हुई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर टिकरापारा निवासी सौरभ पासी (20 वर्ष) को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP 2103 तथा चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!