ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 5 घायल, कोलकाता से लौट रहे थे बिलासपुर……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिला शिक्षिकाओं, एक 14 वर्षीय लड़की और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के अकालघरिया मोड़ पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान परम भट्टाचार्य (46), आदित्री भट्टाचार्य (14), पोपी बर्मा (48), अन्वेषा सोम (41) और ड्राइवर अजय कुशवाहा के रूप में हुई है। घायलों में अरनदीप दास (10), मुनमुन बेग (42), रिताभास सरकार (17), अद्रिका भट्टाचार्य (18) और सुप्रीति मांझी (19) शामिल हैं। सभी को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक ठप हो गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और मलबा देखकर लोग सहम गए। चिल्फी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!