Raftaar News Cg

BILASPUR: फार्म हाउस में चौकीदार की मिली अधजली लाश, गला दबाकर हत्या, आग लगाकर सबूत मिटाने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी के एक फार्म हाउस में चौकीदार की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं, घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के फार्म हाउस में जली हुई खाट के नीचे, एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रामफल यादव पिता स्व.लखन यादव के रूप में हुई है। मृतक रामफल यादव गांव के ही ओमकार फार्म हाउस में चौकीदार का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रामफल यादव पिछले दो तीन महीने से ओमकार फार्म हाउस में चौकीदारी का काम कर रहा था। 20/04/2024 की शाम को गाँव के ही किराना दुकान से चावल खरीदने के बाद वह फार्म हाउस वापस आया था। गांव का ही चैतराम पटेल मृतक से मिलने फार्म हाउस गया और रामफल को आवाज लगाया, पर बहुत समय तक आवाज लगाने के बाद जब फार्म हाउस के अंदर गया और फार्म हाउस में बने कमरे के साइड से देखा तो, रामफल जिस खाट में सोया था, उसी में जली हुई अवस्था में उसकी लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी मृतक के भाई को दी। घटना की जानकारी मृतक के भाई ने कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के गले मे धारदार हथियार से गला काटे जाने के निशान नजर आ रहे है, वही सबूत छुपाने शव को डीजल और बोरा डालकर जलाया गया है। बहरहाल चौकीदार की हत्या किन कारणों से हुई और आरोपी कौन है, इसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...