BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सावधान! WHATSAPP जॉब ऑफर बना जाल..शिक्षक से 49 लाख की ठगी, तीन आरोपी धरे गए, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 49 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को पुलिस ने भिवंडी (ठाणे) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए लोगों को ठगने का जाल बिछाया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बेमेतरा के शिक्षक सौरभ साहू को दिसंबर 2024 में अज्ञात नंबरों से ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर मिला। लालच में आकर उन्होंने “हेल्सबर्ग” नामक वेबसाइट पर निवेश कर दिया। शुरुआती मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे अलग-अलग किश्तों में कुल 48.91 लाख रुपये हड़प लिए। जांच में सामने आया कि ठगी के पीछे भिवंडी (ठाणे) के शातिर ठगों का गिरोह है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी की टीम तीन दिन तक लगातार भिवंडी में डटी रही और आखिरकार तीन ठगों को धर दबोचा। जिसमें शाकिब अंसारी, अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम, अंसारी फुजैल अहमद शामिल हैं। आरोपी टेलीग्राम और बायनेंस ग्रुप के जरिए फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड मंगवाते थे। एक बैंक खाता 50,000 रुपये में, जबकि एक सिम कार्ड 1,000 रुपये में खरीदा जाता था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसे निकालने के लिए किया जाता था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शाकिब अंसारी ने ठगी के पैसों से भिवंडी के खंडुपारा में 65 लाख रुपये की जमीन खरीदी। पुलिस ने संबंधित बैंक को पत्र लिखकर इस राशि को होल्ड करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीदने के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, विभिन्न बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किया हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।

ऑनलाइन जॉब ऑफर से रहें सतर्क…!

साइबर पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आने वाले पार्ट-टाइम जॉब ऑफर्स से बचें और किसी भी अनजान वेबसाइट पर पैसे निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच कर लें।

ये हैं पकड़े गए आरपी..…..

01. शाकिब अंसारी पिता अशफाक अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी मकान नं. 605/01 तैबा मस्जिद के पास शांतिनगर, भिवंडी थाना शांतिनगर जिला थाणे (महाराष्ट्र),

02. अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम पिता मोहम्मद अकरम उम्र 20 वर्ष निवासी मेराज्जुन नबी मस्जिद के बगल वाली गली, आमपाड़ा निजामपुरा थाना शांतिनगर भिवंडी जिला थाणे (महाराष्ट्र),

03. अंसारी फुजैल अहमद पिता जीमल अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी मौलाना आजाद नगर आमीना मस्जिद के पास, मुन्ना सेठ बिल्डिंग मकान न. 03 प्रथम तल निजामपुर भिवंडी थाना शांतिनगर जिला थाणे राज्य महाराष्ट्र।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……..

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरित पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह सैयद साजिद, आरक्षक दीपक कौशिक, विजेंद्र मरकाम एवं थाना शांतिनगर भिवंडी जिला थांणे महाराष्ट्र के पुलिस आरक्षक दीपक सांनप, भुषण पाटिल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...