BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर शिकंजा: 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रतनपुर के गांधीनगर क्षेत्र में तीन व्यक्ति अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांधीनगर में कमलेश निर्मलकर के घर दबिश दी। मौके पर कमलेश निर्मलकर, जयकिशन निर्मलकर और संजय गोंड़ महुआ शराब को पाउच में भरकर अवैध रूप से बिक्री करते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी :- कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू (30 वर्ष), जयकिशन निर्मलकर उर्फ लल्ला (34 वर्ष), संजय गोंड़ (32 वर्ष), तीनों निवासी गांधीनगर, रतनपुर, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...