10 नशा कारोबारियों को 4 से 15 साल की सजा, उत्कृष्ट विवेचना पर पुलिसकर्मी सम्मानित….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने नशा कारोबार से जुड़े 10 आरोपियों को दोषी पाते हुए 4 से 15 साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, इन मामलों में सटीक और उत्कृष्ट विवेचना करने वाले सिविल लाइन थाने के 6 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सम्मानित किया। एसएसपी ने उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत डहरिया, सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दीवान, आरक्षक मनोज साहू और आरक्षक बृजनंदन साहू को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इन पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों को उनकी सर्विस बुक में दर्ज किया जाएगा।
दोषी नशा कारोबारियों को मिली सजा…
15 वर्ष का कठोर कारावास- अजीत साहू, घनश्याम साहू (दोनों निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर, मप्र), जोगनी कुर्रे, अक्षय कुर्रे, मनीषा टंडन (मिनी बस्ती जरहाभाठा) और मोहम्मद जाहिद (तालापारा)।
10 वर्ष का कठोर कारावास- छोटू उर्फ अख्तर (बॉम्बे आवास, बंधवापारा, थाना सरकंडा)।
4 वर्ष का कठोर कारावास- प्रमोद ध्रुव (मगरपारा), अजय वर्मा (सीपत) और मुकेश साहू (कोटा)।
इस कार्रवाई से जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम का संदेश गया है।
