ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

ट्रेलर ने कार को लिया अपनी चपेट में…बाल बाल बचे मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कार हुई क्षतिग्रस्त……

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय)  थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 49 फोरलेन रोड लावर मोड़ के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल कुमार अपनी निजी कार क्रमांक CG 10 BD 8802 से ड्यूटी के बाद बिलासपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। लगभग शाम 5:49 बजे पाराघाट की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक CG 10 BZ 8011 तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी कार से साइड से टकरा गया। हादसे में कार के दाहिनी ओर पीछे का गेट और पिछले पहिए के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद डॉ. अनिल ने ट्रेलर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम शोभनाथ पाल निवासी सीधी, मध्यप्रदेश बताया। हादसे की सूचना डॉ. अनिल ने तत्काल अन्य लोगों को दी, जो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक शोभनाथ पाल के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, केवल वाहन को नुकसान पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...