ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लिव-इन पार्टनर की हत्या, महिला के बेटों ने फावड़े-डंडे से किया हमला, दोनों गिरफ्तार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में घरेलू विवाद के चलते लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात महिला के बेटों ने अपनी मां के पार्टनर पर फावड़े और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की है। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी और बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस रिश्ते को लेकर महिला के बेटों को आपत्ति थी। बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर भी संदेह था, जिससे विवाद और बढ़ गया था। मंगलवार रात इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बेटों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। त्रिलोचन ने फावड़े से और भूपेश ने डंडे से वार किया, जिससे बलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों से उपजे विवाद से जुड़ा है। महिला का पति से अलग होकर लिव-इन में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह ही हत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....