BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी का शव खेत की मेड पर पड़ा मिला, जबकि पति का शव पास के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस इस मामले को हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देख रही है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ 29 वर्ष और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ 25 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने निकले थे। घर लौटकर बच्चों को सुलाने के बाद वे बाहर चले गए। सुबह खेत में अंजू का शव और पास में पेड़ पर अमित का शव फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि अंजू ने जहरीला पदार्थ खा लिया होगा, जिसके बाद अमित ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!