BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड में फिर हुआ गुंडागर्दी, वीडियो आया सामने, तारबहार पुलिस ने 2 भागते आरोपियों को भेजा जेल, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुराना बस स्टैंड पर गुंडागर्दी करते हुए दो आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl तारबहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड के निकट शराब भट्टी के पास कुछ युवक दहशत का माहौल बना रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह और अरमान खान निवासी मगरपारा के रूप में हुई। उनके पास से एक लोहे का खोखला पाइप और दो धारदार चापड़ बरामद हुए। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये है गिरफ्तार आरोपी……

1. हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्रीराम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह पानी टंकी के पास सरकंडा,

2. अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...