ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीमसेन जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, फोटो खींचते समय युवक की डूबने से मौत…..

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमसेन जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां फोटो खींचते समय 18 वर्षीय युवक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम विकास मरकाम है। वह अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात घूमने आया था। इस दौरान वह फोटो खींचते-खींचते अचानक फिसलकर पानी में गिर पड़ा और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जलप्रपात धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित होने की वजह से जवानों को वहां तक पहुंचने के लिए विशेष रोड ओपनिंग पार्टी लगानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद SDRF के जवानों ने विकास का शव बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...