ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर के बेबीलोन टॉवर में लगी आग, रेस्टोरेंट में फंसे 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू, सभी सुरक्षित…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित बेबीलोन टॉवर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते धुआं ऊपर स्थित रेस्टोरेंट तक पहुंच गया, जहां डिनर के लिए आए 40 से अधिक लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। धुएं से घबराए लोग कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश में थे, लेकिन समय रहते बचाव दल ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। राजधानी रायपुर और एयरपोर्ट से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया। आवश्यकता पड़ने पर भिलाई इस्पात संयंत्र से भी मदद लेने की तैयारी की गई थी। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...