ChhattisgarhCrimeSipat

सीपत; पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंधी लगरा चौक में हुई चोरी की वारदात का सीपत पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान, नगद राशि, मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने में प्रयुक्त गैँती जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ विकास साहू 23 वर्ष, निवासी कालिका नगर तिफरा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, और अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विष्णु प्रसाद निषाद ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 सितंबर की रात उनके पान सेंटर और जनरल स्टोर का ताला तोड़कर किराना सामान और 5000 रुपए नगद चोरी कर लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीपत पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेही मोहित और अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की और पुलिस को चोरी किए गए सामान, नगद राशि, मोटरसाइकिल और गैँती सौंप दी। सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...