ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क किनारे मिला युवक का शव, धारदार हथियार बरामद…..

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लाखनटोला गांव निवासी बृजकुमार यादव 39 वर्ष के रूप में हुई है। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में किसी विवाद के चलते वारदात की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इस बीच पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह...