ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, बीच बचाव के लिए गई प्रेमिका उसे भी डंडे से पीटा, देखे वीडियो…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आधी रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर सरपंच और उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रेमिका ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी डंडे से पीटा गया। मामला चलगली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती पंचायत सरपंच की भतीजी है। रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान गांववालों और परिजनों को भनक लग गई और सरपंच के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़कर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए और शर्ट उतारकर लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक रस्सी से पकड़कर बांधे हुए है, जबकि दूसरा युवक लगातार डंडे बरसा रहा है। पीटते वक्त युवक चीखता रहा और प्रेमिका भी बार-बार “मत मारिए” कहती रही, लेकिन इसके बावजूद सरपंच परिवार का हमला जारी रहा। बचाने पहुंची युवती को भी लाठियों से पीटा गया। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोटें और लाठी के निशान बने हैं। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। चलगली थाना प्रभारी बृजलाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। युवक को FIR दर्ज कराने बुलाया गया है और शिकायत के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...