ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, फेंसिंग तार में करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम बेलरगांव में करंट की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान हेमलता पटेल 32 वर्ष, पति खिरबान पटेल, निवासी बेलरगांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में बोर चलाने के लिए लगाए गए केबल तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। यह करंट फेंसिंग तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरा फेंसिंग तार बिजली की चपेट में आ गया। इसी दौरान हेमलता पटेल इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि हेमलता पटेल स्थानीय यूनिक स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थीं। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत आपूर्ति बंद कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे बेलरगांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों में अवैध और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...