ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त नगर पंचायत पटना वार्ड नंबर 13 निवासी राहुल यादव 28 वर्ष के रूप में की है। राहुल बिरियानी सेंटर में काम करता था और परिवार का अकेला सहारा था। उसकी संदिग्ध मौत से परिजनों में गहरा सदमा है। सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...