ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी जोरदार टक्कर, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पुत्र सुरक्षित, बड़ा हादसा टला!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लखनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार पिकप वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनका पुत्र सुरक्षित बच गए, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकप वाहन बिलासपुर से अंबिकापुर टमाटर लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन लखनपुर जनपद कार्यालय के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने सामने चल रही कार को ठोकर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों की मदद की। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और पिकप वाहन व कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने पिकप चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। फिलहाल हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...