BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हॉस्टल में घुसकर अधेड़ संचालक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, उतारे कपड़े, दांत से हाथ काटकर भागी छात्रा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार बड़ा मामला सामने आया है। एक अधेड़ हॉस्टल संचालक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। आरोपी ने सोते समय छात्रा के कपड़े उतार दिए। अचानक नींद खुलने पर छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने साहस दिखाया और आरोपी का हाथ दांत से काटकर खुद को बचाया। शोर मचाने पर संचालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित श्योर जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा किराए पर रहती है। वह भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे काम से लौटने के बाद छात्रा ने हॉस्टल पहुंचकर खाना खाया और सो गई। इस दौरान उसने गलती से रूम का दरवाजा बंद नहीं किया। इसी का फायदा उठाकर हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह (63) सुबह करीब 5 बजे उसके कमरे में घुस गया। छात्रा नींद में थी, तभी आरोपी ने उसके कपड़े उठाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। तभी अचानक छात्रा की नींद खुल गई और वह विरोध करने लगी। आरोपी ने जबरदस्ती की कोशिश की तो पीड़िता ने बहादुरी दिखाते हुए उसका हाथ दांत से काट लिया और शोर मचाकर बाहर भाग गई। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी संचालक वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद डरी-सहमी छात्रा थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके अंबे रेसीडेंसी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है और लोग पीड़िता की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...