SEEPAT: प्रेस क्लब SECRETARY से मारपीट, 6 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, थाने में पत्रकारों ने जताई नाराजगी, लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी का आश्वाशन……??


SEEPAT: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत प्रेस क्लब के सचिव के साथ 6 दिन पूर्व हुए मारपीट की घटना में अब तक आरोपी के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही नही होने से नाराज़ स्थानीय पत्रकारों ने मंगलवार को सीपत थाना प्रभारी से मिलकर नाराजगी जताई पत्रकारों ने टीआई से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। बता दें कि 27 मार्च को ग्राम खम्हरिया निवासी सीपत प्रेस क्लब के सचिव देवेश शर्मा के साथ सीपत के नवाडीह चौक स्थित बजरंग जूस भंडार के संचालक अरविंद सोनकर और उसके नाबालिक बेटे ने नारियल पानी पीने के बाद लेनदेन को लेकर धारदार हथियार चापड़ और लोहे के पाइप से जमकर पिटाई कर दी थी और जान से मारने की धमकी दिए थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव कर बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया था। आरोपियों ने प्रेस क्लब के सचिव की मोटर साइकिल में भी तोड़ फोड़ कर घटना को अंजाम दिया था। घटना में देवेश शर्मा के गले, सिर और आंख के नीचे चोंट आई थी। देवेश की शिकायत पर सीपत पुलिस ने घटना के दूसरे दिन 28 मार्च को आरोपी अरविंद सोनकर और उसके नाबालिक बेटे के खिलाफ मामूली मारपीट की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। वहीं घटना को 6 दिन बीत जाने के बाद भी सीपत पुलिस द्वारा आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार नही किए जाने से नाराज़ सीपत क्षेत्र के पत्रकार मंगलवार को बड़ी संख्या में थाना पहुंचें। थाना प्रभारी कृष्ण चन्द्र सिदार ने आरोपी के बंद मोबाईल नंबर का लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया है।
व्यापारी संघ सीपत के द्वारा भी शिक़ायत:-
उक्त मारपीट की घटना के बाद व्यपारी संघ सीपत के सदस्यों ने बताया की नवाडीह चौक पर स्थित इस बजरंग जूस सेन्टर के संचालक द्वारा पत्रकार के साथ किए गए, मारपीट से पहले भी कई बार कई लोगों से लड़ाई किया जा चुका हैं। व्यापारी संघ सीपत के सदस्यों द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ सीपत थाने में शिक़ायत भी की जा चुकी हैं, आरोपी यूपी से आकर सीपत में बेजाकब्जा कर जूस सेंटर संचालित कर रहा हैं।
पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त: पाण्डेय
पत्रकार के साथ उक्त मारपीट की घटना के बाद सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहां की पत्रकारों के साथ इस तरह की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

