ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़ा सड़क हादसा, यात्री बस खाई में गिरी, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, 6 यात्री घायल….

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुरुवार दोपहर नगरी-सिहावा रोड पर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की यह बस धमतरी बस स्टैंड से नगरी के लिए रवाना हुई थी। हादसा केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह गांव के पास स्टेट हाइवे पर हुआ, जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में ग्राम बेलौदी निवासी टीकाराम साहू (58) और उनकी पत्नी कुमारी बाई (54) शामिल हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 108 एंबुलेंस से ग्राम बासनवाही निवासी कलेसिया निषाद और उनकी नातिन रागिनी को भी अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने 4 वर्षीय रागिनी को मृत घोषित कर दिया। कलेसिया निषाद ने बताया कि वह अछोटा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी और अपनी नातिन रागिनी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बच्ची की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...